इतनी होशियारी भी ठीक नहीं! शख्स दांत से दबा रहा था फोन की बैटरी, अगले ही पल मुंह में हुआ ब्लास्ट

कई लोगों की यह आदत होती है कि जो कुछ भी उनके हाथ में होता है, वे उसे चबाने लगते हैं। ऐसा करना कितना भारी पड़ सकता है यह आप इस वायरल वीडियो को देख इसका अंदाजा लगा सकते हैं।

कई बार कुछ लोगों की लापरवाही उनकी जान पर भी बन आती है। ऐसा ही एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। जहां एक लड़का फोन की बैटरी को अपने दांत से दबाकर चेक कर रहा था। तभी फोन की बैटरी जोरदार धमाके के साथ उसके मुंह में ही फट गई। इस घटना का वीडियो मोबाइल दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

End of Feed