सूजी और गाजर का हलवा तो खूब खाया, अब खाइए 'मिर्ची का हलवा', यकीन ना आए तो वीडियो देख लीजिए

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मिर्ची का हलवा बनने की प्रक्रिया दिख रहा है। इसे देखने के बाद आपके कान से धुआं निकलने लगेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • मार्केट में आया मिर्ची का हलवा
  • देखते ही निकल जाएगा धुआं
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Mirchi Ka Halwa: ठंड का सीजन हो या फिर गर्मी का मौसम, हलवा सभी को पसंद आता है। कुछ लोगों को गाजर का हलवा तो कुछ को सूजी का पसंद आता है। लेकिन कई बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसके बाद दिमाग ही हिल जाता है। इस बार भी हम आपके लिए कुछ ऐसा ही लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपके कान से धुआं से निकल सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स मिर्ची का हलवा बनाता दिख रहा है। इसमें शख्स पहले तो मिर्च काटकर डाल रहा है, उसके बाद इसमें क्रीम और ड्राई फ्रूट मिलाए जा रहे हैं। इस वीडियो को देख लोगों के तरह-तरह के कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं। कुछ का कहना है कि ये हलवा सीधे स्वर्ग के दर्शन करा सकता है तो कुछ का कहना है कि इस हलवे को खाने से अच्छा है कि जहर ही खालो।

End of Feed