Mexican Athlete Perla Tijerina: दुनिया जितनी ही आश्चर्यों से भरी है, लोग उतने ही आश्चर्यचकित कर देने वाले रिकॉर्ड बनाते हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि एथलीट कभी ऊंचे पहाड़ों को नाप देते हैं तो कभी बर्फीली चोटियों का फतह कर देते हैं। लेकिन अगर कहा जाए कि ज्वालामुखी की चोटी पर दिन गुजारने का अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है तो यह हैरान कर देने वाली बात है। इससे भी हैरान कर देने वाली है कि महिला एथलीट ने इस चोटी पर 32 दिन तक गुजारे हैं।
मैक्सिकन एथलीट पेरला तिजेरिना (Image Credit : perlatijerina_/Instagram)
जी हां, सुनने में यह मामला थोड़ा आश्चर्य कर देने वाला जरूर है लेकिन सच है। मैक्सिकन की एक महिला एथलीट, जिसका नाम पेरला तिजेरिना है, ने यह अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। महिला 32 दिनों तक ज्वालामुखी की पीक पर रही। इस ज्वालामुखी का नाम 'पिको डी ओरीज़ाबा' है, जो अमेरिका में स्थित है और इन दिनों बर्फ से ढकी है और इसकी ऊंचाई 5636 मीटर है। महिला ने इसी बर्फ से ढकी चोटी पर अपना 32 दिन बिताया और बताया कि कैसे वह इतने दिनों तक यहां रही और किस तरह उसने टेंट में खाना बनाया, खाया और रोमांच का अनुभव लिया।
'मैजिकल' चैलेंज के तहत पेरला ने बनाया यह अनोखा रिकॉर्ड
31 साल की पेरला ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए 'मैजिकल' नाम के चैलेंज के तहत यह अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे उन महिलाओं को प्रेरणा देना चाहता हैं, जो यह कहती हैं कि वह एक महिला हैं औक कुछ नहीं कर सकतीं। उसने अपना सारा अनुभव अपने इंस्टाग्राम अकाउंट 'perlatijerina_' पर शेयर किया है। साथ ही एथलीट ने बताया कि उसने 5000 मीटर की ऊंचाई पर चढ़ने के लिए प्रैक्टिस में एक सप्ताह का समय बिताया था। अब पेरला का सपना है कि वह दुनिया के 14 ऐसे ही पहाड़ों की चढ़ाई करना चाहती हैं और दिन बिताना चाहती हैं, वो भी बिना ऑक्सीजन के...।
