VIDEO: मेट्रो में अचानक बीमार पड़ा शख्स, सब देखते रहे, फिर महिला ने किया दिल जीतने वाला काम

मेट्रो में अचानक एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। लोग देखते रहे, लेकिन एक महिला ने अपनी सीट छोड़कर उसकी मदद की। इंसानियत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो हमें इंसानियत और दूसरों की मदद करने की सीख देते हैं। इन दिनों मेट्रो का एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में एक यात्री अचानक मेट्रो के अंदर बीमार नजर आता है। वह काफी परेशान दिखाई देता है, लेकिन आसपास मौजूद ज्यादातर लोग सिर्फ उसे देखते रहते हैं। तभी एक महिला ने ऐसा कदम उठाया, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।

Viral Video Of Metro Passenger Sick Woman Gives Seat

बीमार यात्री की मदद करती महिला (X/@Riyaghoshm)

मेट्रो में शख्स की तबीयत हुई खराब

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि मेट्रो में कई यात्री अपनी-अपनी सीट पर बैठे हुए हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति की तबीयत अचानक बिगड़ जाती है। वह ठीक महसूस नहीं कर रहा था और उसे बैठने की जरूरत थी। उसकी हालत देखकर ऐसा लग रहा था कि उसे आराम की सख्त जरूरत है।

End of Feed