बेटे ने बताई Meta Smart Glasses की कीमत, सुनते ही बदल गया मां का चेहरा, रिएक्शन Video हुआ वायरल

मेटा स्मार्ट ग्लासेस की 50 हजार रुपये कीमत सुनकर मां का मजेदार रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर आप भी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

सोशल मीडिया (Social Media) पर मां-बेटे के रिश्ते से जुड़े कई ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। इन दिनों ऐसा ही एक मजेदार वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। वीडियो में एक बेटा अपनी मां से एक खास चश्मे की कीमत का अंदाजा लगाने के लिए कहता है। मां को लगता है कि चश्मा ज्यादा महंगा नहीं होगा, लेकिन जब उन्हें इसकी असली कीमत पता चलती है तो उनका रिएक्शन देखने लायक होता है।

meta smart glasses price mother reaction viral video

मेटा स्मार्ट ग्लास की कीमत सुनकर चौंक गई मां (Instagram/@ekbillekabaap)

मां से पूछा चश्मे की कीमत

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को इंस्टाग्राम पर @ekbillekabaap नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बेटा अपनी मां को Meta Smart Glasses दिखाता है और उनसे पूछता है कि आखिर यह चश्मा कितने रुपये का होगा।

End of Feed