Sensation Trend: 'मेरी बॉडी में सेंसेशन..' डायलॉग को यशराज मुखाटे ने वायरल एंथम में बदला, Video देख मौज आ जाएगी

Sensation Trend: वीडियो की शुरुआत 'मेरी बॉडी में भी सेंसेशन होते हैं" लाइन से होती है और फिर रोजमर्रा की कुंठाओं को सेंसेशन की जगह दोहराया जाता है। वीडियो में आप समस्‍याओं को सुन सकते हैं।

Sensation Trend: सोशल मीडिया पर आपने कई बॉलीवुड डायलॉग के मीम्‍स बनते देखे होंगे। ये डायलॉग कई बार सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड बन जाते हैं, जिन पर लाखों यूजर्स अपनी मजेदार रील्स बनाकर शेयर करते हैं। इन्‍हीं में से एक डायलॉग 'सेंसेशन' नाम से भी खूब ट्रेंड हो रहा है। वायरल डायलॉग्स को आकर्षक धुनों में बदलने वाले मशहूर म्यूजिक प्रोड्यूसर यशराज मुखाटे ने परिणीति चोपड़ा के डायलॉग 'मेरी बॉडी में सेंसेशन होते हैं' पर मजेदार एंथम बनाया है। ये वीडियो आरजे विशाल की मजेदार रील पर बनाया गया है, हालांकि ये वीडियो सेंसेशन वाले डायलॉग की तर्ज पर बनाया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो।

रीक्रिएशन वाले इस रीमिक्स में रोजमर्रा की उन समस्याओं को रेखांकित किया गया है जो आप और हममें से कई लोग अनुभव करते हैं। वीडियो की शुरुआत 'मेरी बॉडी में भी सेंसेशन होते हैं" लाइन से होती है और फिर रोजमर्रा की कुंठाओं को सेंसेशन की जगह दोहराया जाता है। वीडियो में आप समस्‍याओं को सुन सकते हैं, 'जैसे- सोने की दिक्कत, रोने की दिक्कत, पैसे की दिक्कत, वैसे ही दिक्कत, रोज की दिक्कत, बॉस की दिक्कत, जीने की दिक्कत, नहाने की दिक्कत, सांस लेने की दिक्कत, दर्द होने की दिक्कत, सुबह की दिक्कत, शाम की दिक्कत, हर वक्त मेरे काम की दिक्कत, नाम की दिक्कत, दिक्कत हाय दिक्कत।' इसके बाद यशराज ढोल और ताली बजाकर वीडियो को मजेदार बना देते हैं। रीमिक्स पंचलाइन के साथ समाप्त होता है 'कोई गोली काम नहीं कर रही है।'

End of Feed