घर के दरवाजे तक पहुंचा विशालकाय अजगर, Video देख थम गई लोगों की सांसे

मेरठ की सड़कों पर विशाल अजगर रेंगता हुआ एक घर के दरवाजे तक पहुंच गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

Viral News: सांप को देख लोग दूर से ही किनारा कर लेते हैं। चाहे सांप छोटा हो या बड़ा, उसे देखते ही लोगों के मन में डर पैदा हो जाता है। ऐसे में सोचिए अगर आपकी आंखों के सामने एनाकोंडा की तरह एक विशालकाय अजगर रेंगते हुए पहुंच जाए तो आपकी क्या हालत होगी। जाहीर सी बात है कि आप डर जाएंगे। कुछ ऐसा ही हुआ उत्तर प्रदेश के मेरठ में, जिसका हैरान कर देने वाला वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, यहां एक विशाल अजगर सड़क पर रेंगता हुआ दिखाई दिया। इतना बड़ा सांप देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। अजगर धीरे-धीरे आगे बढ़ता हुआ एक घर के चौखट तक पहुंच गया। गनीमत रही कि समय रहते वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।

Meerut Python Viral Video

घर के अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था विशालकाय अजगर (X/@gharkekalesh)

सड़क पर आराम से रेंगता हुआ नजर आया विशाल अजगर

सोशल मीडिया (Social Media) पर सामने आए वीडियो में विशाल अजगर सड़क पर आराम से रेंगता हुआ नजर आ रहा है। उसकी लंबाई और मोटा शरीर देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। आमतौर पर लोग सांपों को दूर से देखकर ही डर जाते हैं, लेकिन इतना बड़ा अजगर सड़क पर खुलेआम दिखाई दे तो किसी के लिए भी यह नजारा चौंकाने वाला हो सकता है।

End of Feed