नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया, आसमान में चलती है यह लड़की, Video देख नहीं होगा अपनी आंखों पर यकीन

सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह हवा में बिना किसी सहारे के चलते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो को देख लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

क्या कभी कोई आसमान पर चल सकता है? यह बात सुनने के बाद आप यकीनन यही कहेंगे कि यह नामुमकीन है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (Video) में दिख रही इस लड़की ने नामुमकिन काम को मुमकिन कर दिखाया है। वीडियो में लड़की आसमान में बिना रस्सी, बिना किसी सहारे, हवा में चलते हुए दिख रही है। वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि लड़की हवा में अपने पैर ऐसे रख रही है जैसे वह जमीन पर चल रही हो। इस वीडियो को देखने वाले लड़की का यह कारनामा बस मुंह खोलकर देखते रह गए।

maya kuczynska air walking viral video

आसमान में चलती लड़की का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/Timesnow_Trending)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

वायरल वीडियो में दिख रही यह लड़की है कौन?

वायरल वीडियो (Viral Video) में यह अनोखा कारनामा करती दिख रही लड़की पोलैंड की है। जिसका नाम माया कुचिंस्का है। माया कुचिंस्का एक एरियल एथलीट हैं। यानी वे अपना खेल हवा में दिखाने वाली खिलाड़ी हैं। स्काईडाइविंग और इंडोर स्काईडाइविंग के लिए माया का नाम काफी फेमस है। माया को "हवा में चलने वाली लड़की" कहा जाता है। वो हवा में ऐसे मूव्स दिखाती हैं, जिससे लगता है कि वे सच में आसमान में चल रही हों।

End of Feed