10 साल से नहीं कटवाई दाढ़ी, अब बन गया दुनिया की सबसे लंबी दाढ़ी रखने वाला इंसान, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

एक आदमी ने 10 सालों से अपनी दाढ़ी नहीं कटवाई और उसने दुनिया में सबसे लंबी दाढ़ी रखने का विश्व रिकॉर्ड बना डाला। इस शख्स का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है।

अमेरिका के अलबामा में रहने वाले एक शख्स ने अपनी दाढ़ी को बढ़ाकर इतनी लंबी कर डाली कि उसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, शख्स का नाम रुडोल्फ मार्टिनो है और उसकी दाढ़ी की लंबाई 3 फीट 6 इंच (लगभग 1.06 मीटर) मापी गई है, जो जीवित व्यक्ति में सबसे लंबी दाढ़ी का रिकॉर्ड है। यह लंबाई दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति अमगे से भी एक फीट अधिक है।

Rudolf Martino with the longest natural beard locks

सबसे लंबी दाढ़ी रखने का रिकॉर्ड इस व्यक्ति के नाम है। (Instagram/@guinnessworldrecords)

शख्स की दाढ़ी की लंबाई 3 फीट 6 इंच (लगभग 1.06 मीटर) मापी गई। (Instagram/@GuinnessWorldRecords)

सबसे लंबी दाढ़ी करने के लिए लगा 10 साल का वक्त

रुडोल्फ मार्टिनो, मूल रूप से कैलिफोर्निया के रहने वाले हैं। साल 2015 में वे बर्मिंघम चले आए थे। उन्होंने अपनी दाढ़ी को इतनी लंबी करने के लिए दस साल का वक्त लगा दिया। वे दस साल से अपनी दाढ़ी बढ़ाते जा रहे थे। इस उपलब्धि पर मार्टिनो ने कहा कि, "यह केवल एक सौंदर्य की बात नहीं है, बल्कि यह एक आध्यात्मिक यात्रा है। जैसे एक पेड़ की ताकत उसकी जड़ें, शाखाएं, पत्तियां और फल होते हैं, वैसे ही मेरे बाल मेरी ताकत है।" मार्टिनो ने आगे यह भी बताया कि उनकी दाढ़ी भारत के संतों और जमैका के रास्ताफेरियन समुदाय से प्रेरित है।

End of Feed