Viral Video: आम को फलों का राजा माना जाता है। वहीं दिल्ली वालों को मोमोज काफी ज्यादा पसंद होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम यहां आम और मोमोज का मेल कैसे करवा रहे हैं। दरअसल, दिल्ली के एक दुकानदार ने आम के साथ मोमोज का मेल करवाकर सबको हैरान र दिया है। इस दुकानदार ने मैंगो ग्रेवी मोमोज बनाकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। शख्स का वीडियो इंटनरेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मैंगो मोमोज (इंस्टाग्राम)
वीडियो देखकर आपका भी खराब होगा मूड
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स आम और मैंगो ड्रिंक के साथ मिलाकर मैंगो ग्रेवी फ्राइड मोमोज बनाता नजर आ रहा है। इसके साथ ही शख्स दावा कर रहा है कि यह बहुत टेस्टी और हेल्दी फूड है। सोशल मीडिया पर इस अजीबो-गरीब रेसिपी के सामने आने के बाद लोगों का मूड खराब हो गया है। मोमोज बेचने वाले ने अपने इस नए डिश से इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि एक फूड ब्लॉगर दुकान पर जाकर पूछती है कि वह क्या बना रहे हैं। इसके जवाब में दुकानदार कहता है कि वह मैंगो मोमोज बना रहा है। इसके बाद उसने पूरा मैंगो ग्रेवी मोमोज बनाकर भी दिखाया। दुकानदार ने इसका रेट भी बताया। बता दें कि दुकानदार इस मैंगो ग्रेवी मोमोज को 200 रुपये में बेचता है। वीडियो को Made For Foodie नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
