Viral Video: इसे कहते हैं इंसानियत... खुद झेल रहा था गर्मी लेकिन कुत्ते को दे रहा था हवा, दिल जीत लेगा नजारा

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल जीतने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स खुद गर्मी में बैठे हुए हैं और कुत्ते को हाथ वाले पंखे से हवा दे रहा है।

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे (Trending Video) देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर लोग सोच में पड़ जाते हैं। वहीं, कुछ नजारे काफी चौंकाने वाले होते हैं। जबकि, कुछ मामले सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, इश वीडियो में एक शख्स जिस तरह कुत्ते का केयर कर रहा था और उसे गर्मी से बचा रहा था। उसे देखकर एक ही बात कहेंगे- ये है असली इंसानियत। आलम ये है कि लोग शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

viral video

दिल जीतने वाला नजारा (तस्वीर साभार- @_azkhama_20k)

End of Feed