Video: साइकिल को बनाया हवाई जहाज! पैडल मार आसमान में उड़ गया शख्स

एक छात्र के आविष्कार ने सबको हैरान करके रख दिया। जहां छात्र ने बिना किसी इंजन और ना ही किसी ईंधन, सिर्फ अपनी मेहनत और पैडल की ताकत से आसमान में उड़ान भरकर दिखाया, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आज की तेज-रफ्तार दुनिया में जहां EV और ड्रोन हर तरफ छाए हुए हैं, वहीं सोशल मीडिया पर पैडल मारकर उड़ने वाली साइकिल के वीडियो ने तहलका मचा दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़के ने उड़ने वाली साइकिल को बनाया है। जिसमें वह किसी साइकिल की तरह पैडल मारकर उड़ान भर रहा है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Enezator नाम के यूजर ने शेयर किया है।

Cycle got turned into a plane

पैडल मारकर जहाज उड़ाता छात्र (X/@Enezator)

पैडल मारने से उड़ता है यह जहाज

शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि एक छात्र ने सच में उड़ने वाली साइकिल बनाई है जो केवल मानव शक्ति और केवल पैडल मारने से ही उड़ती है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है और इस अद्भुत तकनीक को देख लोग तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आसमान में उड़ान भर रही साइकिल कोई साधारण साइकिल नहीं है, बल्कि यह एक हल्के फ्रेम पर बनी हुई हवाई जहाज है जिसमें बड़े-बड़े पंख लगाए गए हैं। पीछे एक बड़ा सा पंखा भी लगा है जो पैडल मारने पर तेजी से घूम रहा है। लड़का जितनी तेजी से पैडल मार रहा है, यह प्लेन उतना ही ऊपर उड़ रहा है।

End of Feed