Viral Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जो हमें हैरान करते देता है। मगर कई बार नजारे देखकर हंसी भी बहुत आती है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार होने वाला है। वायरल वीडियो रेलवे स्टेशन से जुड़ा है, जहां रेल यात्री ने टिकट चेकिंग से बचने के लिए ऐसा गजब का दिमाग लगाया। जिसके बाद TTE चाहकर भी उसका फाइन ने लगा पाता।
वायरल वीडियो देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। (Photo/Twitter)
फाइन नहीं लगा पाता टीटीई
वायरल वीडियो में देखेंगे कि ट्रेन रेलवे स्टेशन पर आकर रुकती है। यात्री एक-एक कर ट्रेन से उतरते हैं। मालूम होता है इसी क्रम में बिना टिकट यात्रा कर रहा शख्स भी बाहर निकलता है। मगर टीटीई से बचने के लिए शख्स ने गजब का दिमाग लगाया। शख्स फिर ट्रेन से इस तरह उतरता है मानो वो दिव्यांग हो। देखकर लगता है कि वो ठीक से चल नहीं पाता होगा। मगर जब कहीं भी टीटीई नजर नहीं आया तब शख्स फिर उठाकर खड़ा हुआ और दौड़ लगा दी।
यहां एक्स पर देखें वीडियो
फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी भी बहुत आती है। वायरल वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
