Today Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपके पसीने छूट जाएंगे। क्योंकि, एक शख्स जिस तरह बिजली के खंभे पर मजे से सो रहा था, उसे देख सब हक्के-बक्के रह गए। कईयों को तो अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। आलम ये है कि यह वीडियो (Shocking Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।
क्या खतरनाक स्वैग है भाई (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
ये वायरल वीडियो कहां और कब की है इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई है, लेकिन मामला लोगों के बीच छाया हुआ है। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स बिजली के खंभे पर मजे से सो रहा है। सड़क के बीचों बीच बिजली का खंभा लगा हुआ है। जिस पर तीन लाइटें लगी हुई हैं। एक शख्श उन लाइटों के बीच आराम से सो रहा है। शख्स का अंदाज देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उसके अंदर बिल्कुल ही खौफ नहीं है। वहीं, नीचे लोगों की भीड़ लगी हुई है। लेकिन, इन सब से बेफिक्र होकर शख्स आराम से सो रहा है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। किसी ने इस पूरे नजारे को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
शख्स का खतरनाक स्वैग
वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। शख्स का स्वैग देखकर तो कई लोग सकते में आ गए। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'kemcho_gujrati' नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस खतरनाक वीडियो को कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, ढाई लाख से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि लगता है बीवी से लड़कर खंभे पर चढ़ गया है। कुछ का कहना है कि लगता है प्यार का मामला है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
