फ्लाईओवर के खंभे के ऊपर चढ़कर सोते दिखा शख्स, वायरल वीडियो पर बेंगलुरु पुलिस का भी आया रिएक्शन

बेंगलुरु जैसे बड़े शहर में तेजी से बढ़ती आबादी और महंगाई के कारण कई लोग सड़कों पर सोने को मजबूर हैं। फुटपाथ, पार्क या निर्माण स्थलों पर वे रात गुजारते हैं। लेकिन एक शख्स ने सोने के लिए ऐसी जगह चुनी कि लोग उसे देखकर दंग रह गए। लोगों ने तुरंत ही उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर हाल में ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स फ्लाईओवर के खंभे और पुल की बीच वाली जगह के अंदर सोता हुआ मिला, जिसका वीडियो राहगीरों ने बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो बेंगलुरु के जलहल्ली क्रॉस इलाके का बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच करने की बात कही है।

Man Sleeping Inside Flyover Pillar In Bengaluru

फ्लाईओवर के खंभे के ऊपर सोते दिखा शख्स (X/@karnatakaportf)

फ्लाईओवर के एक खंभे के ऊपर आराम से सोते दिखा शख्स

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो के फ्लाईओवर के एक खंभे के अंदर एक शख्स आराम से सोता दिख रहा है। वीडियो में देखा गया कि शख्स खंभे और पुल के बीच बची जगह के अंदर सोया हुआ है। लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं और यही सोच रहे हैं कि आखिर वह शख्स उस जगह पर पहुंचा कैसे? आप देख सकते हैं कि शख्स एक संकरी सी जगह में पीलर के ऊपर घुसकर लेटा था। यह नजारा देखने के बाद लोग दंग रह गए।

End of Feed