Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक शख्स अपने हाथ से ऐसा जादू करके दिखाता है जिसने आसपास खड़े लोगों के होश उड़ा दिए। शख्स दरअसल आंखों के सामने अपनी दो छोटी-बड़ी उंगली को बराबर कर लेता है। हैरानी की बात है कि शख्स दोनों उंगलियां सचमुच एक बराबर लगती हैं। हाथों की सफाई से जादू दिखा रहे शख्स का वीडियो अब अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है।
हाथों से गजब की कलाकारी दिखाते हुए शख्स का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। (Photo/vimalcomedy143)
जादू से बराबर कर दी दो उंगली
वायरल वायरल की शुरुआत में देखेंगे कि शख्स अपने हाथ की दो छोटी और बड़ी उंगली दिखाता है। इसके साथ ही शख्स दावा करता है कि वो दोनों उंगलियों को जादू से बराबर कर देगा। शख्स सामने बैठे एक आदमी से सिर्फ यस बोलने के लिए कहता है। अब जैसे ही सामने से यस की आवाज आती है, शख्स की दोनों उंगली तुरंत बराबर हो जाती हैं। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है।
इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
मालूम हो हाथ से गजब की कलाकारी दिखाते हुए शख्स का वीडियो इंस्टाग्राम पर vimalcomedy143 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
