Viral: इंटरनेट और सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन शादी-ब्याह से जुड़े अनोखे मामले देखने को मिलते हैं। कभी किसी का अनोखा डांस वायरल होता है, तो कभी शादी का कार्ड। लेकिन इस बार एक ऐसा 'मैट्रिमोनियल डिमांड लेटर' सामने आया है, जिसे पढ़कर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और साथ ही लड़के के एटीट्यूड पर सिर भी पीट रहे हैं। आलम ये है कि इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।
शादी के लिए अनोखी शर्त (तस्वीर साभार- @Only_OneRR)
ये भी पढ़ें - VIDEO: रात के सन्नाटे में रिसॉर्ट में घुसा खूंखार तेंदुआ, फिर जो हुआ देख दहल उठेगा दिल, CCTV फुटेज वायरल
सोशल मीडिया पर छाया पोस्ट
जैसे ही इस पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, यह वायरल हो गया। एक्स पर इस पोस्ट को @Only_OneRR नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। अब इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि लोग आज के जमाने में भी दुल्हन को इंसान न समझकर अपनी इच्छाओं का 'मेन्यू कार्ड' बना रहे हैं। कई यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा कि अगर लड़के के पास इतनी शर्तें हैं, तो उसे किसी मैरिज ब्यूरो में नहीं बल्कि किसी साइंस लैब में जाकर अपने हिसाब से रोबोट तैयार करवाना चाहिए। तो इस पोस्ट पर आपकी क्या राय जरूर बताएं।
