Nana Patekar Style Soda Selling: सोशल मीडिया पर कौन कब वायरल हो जाए, ये तो किसी को नहीं पता होता। लेकिन कुछ लोगों की स्टाइल और उनकी आवाज अपने आप में इतनी अनोखी होती है कि वे खुद ब खुद अपने आप में वायरल होते हैं। एक ऐसे ही शख्स के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसका वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ऐसे में इस वीडियो को देखने पर लोग भी काफी एंजॉय कर रहे हैं। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये वही शख्स है, जो हाल ही में मेट्रो की आवाज निकालते दिखा था।
अनोखे स्टाइल में सोडा बेचता दिखा शख्स (Image Credit - Instagram)
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स सोडा बेचता नजर आ रहा है। अब इतने में आप सोच रहे होंगे कि इतना ड्रामा बताने का फिर मतलब क्या था.. तो चलिए बताते हैं आपको..। जो शख्स सोडा बेचता हुआ दिखाई दे रहा है, वो नाना पाटेकर की आवाज में सोडा को बेच रहा है, जिसका स्टाइल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ऐसे में जहां एक ओर लोग काफी हैरान है कि आखिर इतनी जबरदस्त मिमिक्री कैसे, तो वहीं दूसरी ओर शख्स की आवाज सुन लोग हंसते-हंसते पागल हो रहे हैं।
अनोखे स्टाइल में सोडा बेचता दिखा शख्स
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भाई मेट्रो से सीधा सोडा स्टाल ...गजब भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई तो नाना पाटेकर को भी चकमा दे सकता है। बता दें, इस वीडियो को 'whokrishnansh' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
