Funny Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी-कभी तो हमें ऐसा नजारा दिखाई देता है जिसे देखते ही हंसी छूट जाती है। उसे जितनी बार देखते हैं उतनी ही बार चेहरा खिल उठता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जिसने खुद को बारिश से बचाने के लिए गजब का जुगाड़ ढूंढ निकाला। उसका गजब जुगाड़ देखकर नेटिजन्स भी फैन बन गए। वीडियो इतना मजेदार है कि कुछ ही समय में हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर लोग भी खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
बारिश से बचने के लिए शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़। (Photo/Instagram)
बारिश से बचने का गजब जुगाड़
वीडियो शुरुआत से देखने पर किसी विवाह स्थल का मालूम पड़ता है। इसमें ढेरों मेहमान हैं और खुशी का माहौल है। सभी बहुत खुश हैं कि एकाएक जोरदार बारिश शुरू हो गई। मेहमान खुद को भीगने से बचाने में जुट गए। किसी ने कुर्सी सिर के ऊपर रख ली तो किसी ने अपना छाता खोल लिया। इसमें आगे देखेंगे कि भीगने से बचने के लिए कुछ लोगों ने अपने ऊपर तिरपाल ही डाल ली। हालांकि कुछ लोग फिर भी खुद को भीगने से नहीं बचा पाए। मगर इस बीच एक शख्स ने ऐसा जुगाड़ निकाला कि देखकर आंखें फटी रह जाएंगी। हालांकि सबकुछ देखकर हंसी भी बहुत आती है।
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
दरअसल शख्स ने खुद को भीगने से बचाने के लिए सिल्वर टब से जुगाड़ बन लिया। आखिर में देखेंगे कि शख्स ने टब को उल्टा किया और उसी में बैठ गया। देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे कि शख्स इससे खुद को भीगने से बचा लेता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा था जिसे किसी ने तुरंत कैमरे में कैद कर लिया। अब शख्स से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसे इंस्टाग्राम पर butterfly__mahi नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
