Viral Video: भूख मिटाने के लिए ट्रेन में फर्श से चावल उठाकर खाने लगा शख्स, बेबसी देख पसीज गया लोगों का दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ट्रेन में फर्श चावल उठाकर खा रहा था। जिसने भी यह नजारा देखा वो भावुक हो गया।

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कोई ना कोई ऐसा वीडियो (Today Viral Video) जरूर वायरल होते रहता है, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। कुछ वीडियो तो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो दिल जीतने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों के आंखों में आंसू आ गए। आखिर, आंसू आए भी क्यों ना? क्योंकि, एक शख्स भूख मिटाने के लिए ट्रेन में फर्श से चावल उठाकर खा रहा था। जिसने भी यह नजारा देखा गमगीन हो गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग भावनात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

viral video

ये कैसी बेबसी (तस्वीर साभार- @Renuy703 )

ये तो हम सब जानते हैं दुनिया में अपनी भूख मिटाने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन, कई बार परिस्थिति ऐसी हो जाती है, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। आप सबने इस तरह के कई वीडियो भी देखे होंगे या फिर उसके बारे में सुना भी होगा। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स ट्रेन के अंदर अपनी भूख मिटाने के लिए फर्श पर रखे चावल को उठाकर खा रहा है। जिस तरह शख्स चावल खा रहा था, उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उसे काफी भूख लगी हो। किसी ने इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो...

End of Feed