ढोलक मास्टर ने दिखाया ऐसा तूफानी अंदाज, आसपास के लोग भी रह गए दंग, झूमने पर मजबूर हो गया पूरा मोहल्ला

Viral Video: सोशल मीडिया पर ढोल वादक के अद्भुत स्टंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बैंड पार्टी के बीच ढोल बजा रहा शख्स अचानक अपने भारी-भरकम ढोल को हवा में उछाल देता है और सड़क पर लेटकर उसे सीधे अपने चेहरे पर रोक लेता है।

Viral Video: सोशल मीडिया के दौर में हर दिन कला और प्रतिभा के नए-नए रूप देखने को मिलते हैं। कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ नजारों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा ही हैरतअंगेज वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसने यूजर्स और दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया है। किसी धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव के दौरान बनाए गए इस वीडियो में एक बैंड वादक ने अपने अद्भुत संतुलन और कौशल से सभी का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि बार-बार लोग इस वीडियो को देख रहे हैं।

End of Feed