हाथ की जगह पैरों से साइकिल कंट्रोल करता दिखा शख्स, लोग बोले- यमराज का दोस्त है भाई!

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 6, 2025, 08:08 AM IST

Viral Video Today: वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जो हाथ की जगह पैरों से साइकिल कंट्रोल करता हुआ नजर आता है। इतना ही नहीं शख्स बकायदा साइकिल के ऊपर खड़ा है और एक पैर से हैंडल कंट्रोल करता है।

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया अजब-गजब वीडियो से भरी पड़ी है। यहां हर रोज ऐसे नजारे दिखाई देते हैं तो खूब हंसाते भी हैं। मगर कई बार आंखें फटी रह जाती हैं। कभी-कभी यकीन नहीं होता है ऐसा नजारा भी देखने को मिल सकता है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने ही जो सचमुच दिमाग घुमा देगा। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जो हाथ की जगह पैरों से साइकिल कंट्रोल करता हुआ नजर आता है। इतना ही नहीं शख्स बकायदा साइकिल के ऊपर खड़ा है और एक पैर से हैंडल कंट्रोल करता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सचमुच दिमाग घुमा देगा।

Viral Video Today

वायरल वीडियो देखकर सचमुच किसी के भी होश उड़ जाएंगे। (Photo/X.com)

पैर से कंट्रोल कर ली साइकिल

मगर अगले कुछ सेकंड में रोंगटे खड़े करने वाला नजारा दिखाई देता है। इसमें देखेंगे कि शख्स पैर से साइकिल चला रहा है मगर एकाएक सामने से कार आ गई। देखता है लगता है एक्सीडेंट हो जाएगा। मगर शख्स शख्स का कंट्रोल इतना जबरदस्त था कि उसने पैर से साइकल का हैंडल मोड़ लिया। हैरान होंगे एक के बाद कई कार आती हैं। मगर शख्स हर बार सुरक्षित बच निकलता है।

End of Feed