Thunderstorm Shocking Video: बारिश का सीजन आने ही वाला है। कुछ-कुछ जगहों पर तो बारिश हो भी रही है। ऐसे में आंधी-तूफान का आना तो तय है। लेकिन कई बार ये आंधी-तूफान जान के दुश्मन भी बन जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी आंधी-तूफान वाले स्थान पर है तो तुरंत वहां से हट जाए। क्योंकि हादसा कभी भी हो सकता है, इसे किसी की परमिशन की जरूरत नहीं पड़ती है। वायरल हुआ ये वीडियो इसका जीता जागता प्रमाण है।
टिन शेड से बाल-बाल बचा शख्स (Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको आंधी-तूफान वाला नजारा दिखेगा। इस दौरान आपको कुछ लोग भी दिखाई देंगे, जो आंधी-तूफान के चलते रुके हैं। तभी अचानक एक टिन शेड हवा में उड़कर आता है और एक शख्स के ऊपर गिरने ही वाला होता है, तभी शख्स संभल जाता है और बाल-बाल बच जाता है। ऐसे में लोगों का कहना है कि ये शख्स दुनिया का सबसे लकी इंसान है, जो बच गया। नहीं तो सेकंड भर भी देर करता तो इसकी जान भी जा सकती थी।
टिन शेड से बाल-बाल बचा शख्स
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यूजर्स के काफी कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बहुत सही बच गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि कैमरामैन को कभी कुछ नहीं हो सकता। बता दें, इस वीडियो को 'kings_memes_4_you' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?
