Viral Video: 'अगर बीवी को पता चल गया तो...', टोल टैक्स से बचने के लिए शख्स ने बनाया गजब बहाना

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स टोल टैक्स देने से बचने के लिए अनोखा बहाना बनाता नजर आता है। वह टोल कर्मचारी से कहता है कि अगर उसकी गाड़ी टोल से गुजरी तो उसकी पत्नी के फोन पर मैसेज चला जाएगा और उसे घर पर डांट पड़ेगी।

Toll plaza viral video: दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश के टोल प्लाजा पर कई बार ऐसी मजेदार घटनाएं हो जाती हैं, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में एक शख्स टोल टैक्स देने से बचने के लिए इतना अनोखा बहाना बनाता है कि वहां मौजूद लोग भी हंसने लगते हैं और वीडियो देखने वाले भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे। वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम मोहित सचदेवा है।

toll plaza viral video

Viral Video: टोल प्लाजा पर शख्स का बहाना इंटरनेट पर वायरल (फोटो: Instagram/oemohit)

टॉल ना देने का लगाया गजब जुगाड़

वह अपनी कार लेकर टोल प्लाजा के पास पहुंचते हैं, लेकिन टोल गेट (funny toll tax excuse) तक जाने से पहले ही गाड़ी रोक देते हैं। इसके बाद वह लगातार हॉर्न बजाने लगते हैं, ताकि टोल पर मौजूद कर्मचारी का ध्यान उनकी तरफ जाए। हॉर्न की आवाज सुनकर टोल प्लाजा पर काम कर रहा कर्मचारी उनके पास आता है और पूछता है कि क्या समस्या है। इस पर मोहित बड़ी ही मजेदार अंदाज में अपनी कहानी सुनाने लगते हैं। वह कहते हैं कि वह घर से अपनी पत्नी को बिना बताए निकल आए हैं। अगर उनकी गाड़ी टोल प्लाजा से गुजरती है, तो उनकी पत्नी के फोन पर मैसेज चला जाएगा कि गाड़ी इस टोल से निकली है।

End of Feed