8 साल तक गले में फंसी रही 12 cm चॉपस्टिक, शख्स इलाज कराने नहीं गया डॉक्टर के पास, और फिर जो हुआ

Chopstick stuck in throat: चीन में एक व्यक्ति 8 साल तक अपने गले में फंसी 12 सेमी लंबी चॉपस्टिक के साथ जीता रहा। डर की वजह से उसने पहले सर्जरी नहीं करवाई, लेकिन दर्द बढ़ने पर आखिरकार ऑपरेशन कराया गया। यह घटना सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर रही है।

Man Swallowed Chopstick: चीन से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने (bizarre news) आई है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। यहां एक व्यक्ति करीब 8 साल तक अपने गले में फंसी चॉपस्टिक के साथ जीता रहा। आखिरकार हाल ही में उसने सर्जरी करवाई और इस अजीब स्थिति से छुटकारा पाया। यह मामला लिओनिंग प्रांत के डालियान शहर का है। वांग सरनेम वाले इस व्यक्ति ने मार्च की शुरुआत में एक अस्पताल में ऑपरेशन करवाया। डॉक्टरों ने जब उसकी जांच की, तो उन्हें उसके गले में करीब 12 सेंटीमीटर लंबी धातु की चॉपस्टिक फंसी हुई मिली।

man swallowed chopstick

8 साल तक गले में फंसी रही मेटल चॉपस्टिक (Photo: iStock)

8 साल पहले गलती से निगल लिया चॉपस्टिक

यह सुनकर हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि इतनी बड़ी चीज का इतने साल तक गले में फंसा रहना बहुत असामान्य है। जानकारी के मुताबिक करीब 8 साल पहले वांग ने शराब पीते समय गलती से इस चॉपस्टिक को निगल लिया था। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक उस समय उसे थोड़ा दर्द जरूर हुआ, लेकिन सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं हुई। जब वह डॉक्टर के पास गया, तो उन्होंने चॉपस्टिक निकालने के लिए गर्दन के पास से सर्जरी करने की सलाह दी। लेकिन डर के कारण वांग ने यह तरीका अपनाने से मना कर दिया और उसी हालत में जीने का फैसला कर लिया।

End of Feed