Viral Video: इंसान या हल्क....भारी भरकम ऊंट को कंधे पर उठाकर मस्ती में चलने शख्स, नजारा देख नहीं होगा यकीन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ऊंट को कंधे पर उठाकर आराम से चलते हुए दिखाई दे रहा है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन तक नहीं हो रहा था।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स का अनोखा अंदाज
  • ऊंट को उठाकर कंधे पर रख लिया
  • स्वैग देखकर चकरा गया लोगों का दिमाग

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको कई बार ऐसे-ऐसे वीडियो (Today Viral Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। इनमें कुछ वीडियो (Today Trending Video) तो काफी हंसाने वाले होते हैं। जबकि, वीडियो (Funny Video) देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं और नजारे पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, यूजर्स इन वीडियो (Shocking Video) को काफी पसंद करते हैं और जटकारे लेते हुए प्रतिक्रिया भी देते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों के दिमाग की बत्ती गुल कर दी। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स ने भारी भरकम ऊंट को कंधे पर उठा लिया और चलते बना।

आज तक आपने लोगों को कुत्ते, बिल्ली, बकरी, बछड़े या फिर छोटे-मोटे जानवर को उठाते हुए देखा होगा। लेकिन, अगर आप से पूछा जाए कि आपने किसी को ऊंट उठाते हुए देखा है। यकीनन आपका जवाब ना ही होगा। दरअसल, ऊंट को उठाना आसान नहीं है। क्योंकि, ऊंट काफी भरकम होता है। लेकिन, एक शख्स ने यह अनोखा कारनाम करके दिखा दिया है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं लोगों की भीड़ लगी हुई है और वहां एक ऊंट भी है। तभी एक शख्स जोश में आकर ऊंट को उठाकर कंधे पर रख लेता है और आराम से चलते बनता है। उसके पीछे-पीछे भीड़ भी चलने लगती है। जिस अंदाज में शख्स ऊंट को उठाता है उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वो इंसान नहीं बल्कि हल्क हो... पहले आप इस वीडियो को देखें....

End of Feed