Viral Video: गगनचुंबी इमारत पर बंदर की तरह कूदता नजर आया ये शख्स, उछल-कूद देख यूजर्स के उड़े होश

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 11, 2024, 02:11 PM IST

इंस्टाग्राम पर स्टंट का एक बड़ा ही खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़के बंदरों की तरह उछल-कूद करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देख आप भी दंग रह जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • गगनचुंबी इमारत से लगाई छलांग
  • लड़कों ने किया खतरनाक स्टंट
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Skyscraper Dangerous Stunt Video: बाइक या कार से स्टंट करना या बिल्डिंग से कूदना, ऐसे वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं, जिसमें लोग अनोखे व अचंभित कर देने वाले कारनामे करते दिखाई दे जाते हैं। ऐसे वीडियोज बहुत ही खतरनाक होते हैं, इसीलिए ऐसा करने के लिए मना किया जाता है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो (Viral Video) अपलोड किया गया है, जिसमें दो लड़के गगनचुंबी इमारतों से छलांग लगाते नजर आ रहे हैं।

Skyscraper Dangerous Stunt Video

गगनचुंबी इमारत से लड़कों ने लगाई छलांग (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में नजर आ रहे दोनों लड़के एक बिल्डिंग से दूसरे बिल्डिंग पर कूदते नजर आ रहे हैं। ये लड़के इतनी आसानी से स्टंट कर रहे हैं, जैसे इंसान नहीं बल्कि बंदर हो। ऐसे में इनका स्टंट जो भी देख रहा है, उसकी आंखें खुली की खुली रह जा रही है। लोगों का कहना है कि ऐसा खतरनाक स्टंट करना जानलेवा साबित हो सकता है। लेकिन इन लड़कों ने कर दिखाया है, ऐसे में इनके लिए एक लाइक तो बनता है।

End of Feed