वायरल न्यूज़

Viral: ये हैं इंडोनेशिया वाले अल्का याग्निक और उदित नारायण, यकीन ना आए तो वीडियो देख लीजिए

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 11, 2024, 03:19 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपना माथा पकड़ लेंगे। इस वीडियो इंडोनेशिया के एक लड़के और एक लड़की ने एक गाना गया है, जो बिल्कुल अल्का याग्निक और उदित नारायण की आवाज में है।

Image

अल्का याग्निक और उदित नारायण का इंडोनेशिया वर्जन (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • अल्का और उदित का इंडोनेशिया वर्जन
  • गाना सुन पीटने लगेंगे माथा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Alka Yagnik And Udit Narayan Indonesia Version: दुनियाभर में आपको कई ऐसे लोग मिल जाएंगे, जिनके टैलेंट के आगे अच्छे-अच्छे धुरंधर भी झुक जाते हैं। कुछ ऐसा ही इस वीडियो के साथ भी है, इसे देखने के बाद आप अपना माथा पीटने लगेंगे। अक्सर आपने देखा होगा कि लोग एक-दूसरे की आवाज निकालते हैं। इस वीडियो (Viral Video) में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा, जिसे देखने के बाद आपको बॉलीवुड के स्टार सिंगर अल्का याग्निक और उदित नारायण की याद आ जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की और एक लड़का अल्का याग्निक और उदित नारायण की आवाज में गाना गा रहे हैं। अब ऐसे में दो लिजेंड सिंगर का गाना बिल्कुल उनकी आवाज में सुनना काफी बड़ी बात है। ये दोनों इंडोनेशिया के बताए जा रहे हैं, जिनका परफॉर्मेंस देख किसी के भी होश उड़ सकते हैं। यूजर्स को भी इनका गाना काफी पसंद आ रहा है।

अल्का याग्निक और उदित नारायण का इंडोनेशिया वर्जन

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इनका गाना सुनकर भरोसा ही नहीं हो रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। बता दें, इस वीडियो को 'artistzone.ig' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.6 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article