Stunt Video: स्टंट के लिए ऊंची चोटी से लगा दी छलांग, झरने में गिरते हुए रिकॉर्ड किया वीडियो, नजारा देख रूह कांप जाएगी

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पहाड़ी के ऊपरी शिखर से कूद रहा है। उसका ये स्टंट इतना खतरनाक है कि इसे देख आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने किया खतरनाक स्टंट
  • पहाड़ी के ऊपरी शिखर से लगा दी छलांग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडि

High Peak Stunt Video: स्टंट के काफी सारे वीडियो देखने को मिल जाते हैं लेकिन कई बार कुछ ऐसा दिख जाता है, जो दिलदहला कर रख देता है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जो इतना खतरनाक है, जिसे देखने के बाद आपके दिमाग की बत्ती गुल हो जाएगी। वीडियो में आपको एक शख्स पहाड़ी के ऊपरी शिखर पर स्टंट करता हुआ दिखाई देगा।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक शख्स पहाड़ी के ऊपरी शिखर से कूद जाता है। ये ऊंचाई भी काफी अधिक दिख रही है और कूदने के बाद वह सीधा पानी में जा गिरता है, जो कि एक झील नजर आ रहा है। नजारा दिखने में बेहद खूबसूरत है और डरावना भी। रोमांचक नजारे वाले इस जगह पर शख्स ने वाकई कमाल का स्टंट किया है, जो कि जानलेवा भी साबित हो सकता है।

End of Feed