Viral Video: भारतीय रेल से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो (Trending Video) सामने आया है, उसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। आमतौर पर जब किसी अपने को ट्रेन में कोई सामान देना हो, तो लोग ट्रेन के स्टेशन पर रुकने का इंतजार करते हैं। लेकिन, अगर ट्रेन स्टेशन पर रुके ही न और नॉन-स्टॉप गुजरने वाली हो, तो आप क्या करेंगे? जाहिर है, ज़्यादातर लोग उम्मीद छोड़ देंगे। मगर इस वीर जवान ने हार नहीं मानी और ऐसा धांसू दिमाग लगाया कि सोशल मीडिया पर तहलका मच गया।
पार्सल भेजने का अनोखा तरीका (तस्वीर साभार- @Ayesha786Majid)
ये भी पढ़ें - Viral Video: ना नाव, ना सरकारी मदद...लोगों ने ढूंढ निकाला 'देसी जुगाड़', लोहे की कढ़ाई बनी 'लाइफबोट'
नजारा देख दंग रह गए लोग
यह पूरा वाकया इतनी तेजी से हुआ कि देखने वाले बार-बार वीडियो को रिप्ले करके देख रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को Ayesha786Majid नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को डेढ़ मिलियन से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बंदे का कैलकुलेशन और टाइमिंग देखकर लगता है कि इसने फिजिक्स में पीएचडी कर रखी है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अंकल ने कहा होगा कि बेटा तू ही यह रिस्क ले सकता है, मेरी तो बस की नहीं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
