Huge Sinkhole Viral Video: कई बार रास्ते में चलते वक्त कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे देख आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ इस वायरल वीडियो (Viral Video) में भी आपको देखने को मिलेगा। यकीनन आप जब इस नजारे को अपनी आंखों से देखेंगे तो आपके भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। आप देख सकेंगे कि एक शख्स अचानक से चलते-चलते जमीन में समा जाता है।
अचानक से सड़क में समाया बुजुर्ग (फोटो साभार - ट्विटर)
ये भी पढ़ें - Viral Video: ई-रिक्शे पर चढ़कर डांस कर रहा था शख्स, तभी हुआ कुछ ऐसा, देखते ही छूट जाएगी हंसी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक बुजुर्ग आदमी सड़क किनारे टहलता नजर आ रहा है। लेकिन अचानक आगे जाने पर सड़क में बड़ा सा गड्ढा हो जाता है और बुजुर्ग उसी गड्ढे में समा जाता है। दिल दहला देने वाली ये घटना देखने के बाद आपको अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं होगा। वायरल हो रहा ये वीडियो ब्राजील का बताया जा रहा है।
अचानक से सड़क में समाया बुजुर्ग
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसा किसी के साथ भी ना हो। बता दें, इस वीडियो को '@rtnoticias_br' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक सैकड़ों व्यूज आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
