सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर कुछ पल के लिए समझ ही नहीं आता कि आखिर कोई ऐसा कैसे कर सकता है। इन दिनों एक ऐसा ही खतरनाक वीडियो (Video) चर्चा में है। वीडियो में एक शख्स जमीन से सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर पावर ग्रिड के तार पर बैठा नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि वह वहां डरने के बजाय बिल्कुल आराम से खाना खाता दिखाई देता है। वीडियो में शख्स जिस जगह बैठा है, वहां से नीचे देखने पर जमीन काफी दूर नजर आती है। उसके आसपास बिजली के बड़े-बड़े तार दिखाई दे रहे हैं। इतनी ऊंचाई पर बैठना अपने आप में बेहद खतरनाक है, लेकिन शख्स के चेहरे पर किसी तरह की घबराहट नजर नहीं आती।
सैकड़ों फीट ऊपर पावर ग्रीड के तारों पर बैठकर आराम से खाना खाते दिखा युवक (X/@Imdead108_ybc)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
तार पर बैठकर खाने लगा खाना
वीडियो (Video) का सबसे हैरान करने वाला हिस्सा तब दिखाई देता है, जब शख्स पावर ग्रिड के तार पर बैठकर आराम से खाना शुरू कर देता है। ऐसा लगता है जैसे वह किसी सामान्य जगह पर बैठा हो और रोज की तरह अपना खाना खा रहा हो। वह न तो जल्दी में नजर आता है और न ही नीचे देखने के बाद घबराता है। इसी वजह से वीडियो देखने वाले लोग हैरान हैं कि इतनी ऊंचाई पर जाकर कोई व्यक्ति इतना आराम से कैसे बैठ सकता है।
नीचे जमीन देखकर डर जाएंगे आप
अगर कोई व्यक्ति इतनी ऊंचाई से नीचे देखे तो शायद उसके पैर कांपने लगें। लेकिन वीडियो में नजर आ रहा शख्स बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई देता है। हालांकि, ऐसे किसी भी स्थान पर जाना बेहद खतरनाक हो सकता है। खासकर पावर ग्रिड या हाई-वोल्टेज बिजली की लाइनों के आसपास जाना जानलेवा साबित हो सकता है। बिजली के तार को छूना जरूरी नहीं होता, क्योंकि हाई-वोल्टेज लाइन के पास भी गंभीर खतरा हो सकता है।
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @Imdead108_ybc नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 37 लाख लोगों ने देखा और 21 हजार लोगों ने लाइक किया है। इस अजीबोगरीब नजारे को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग शख्स की हिम्मत देखकर हैरान हैं तो कुछ उसकी इस हरकत को बेहद खतरनाक बता रहे हैं।
स्टंट नहीं, जान का जोखिम
वीडियो (Video) भले ही देखने में रोमांचक लगे, लेकिन ऐसी हरकत को दोहराना बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। बिजली की हाई-वोल्टेज लाइनों और पावर ग्रिड के आसपास थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है इसलिए वीडियो देखकर हैरान होना अलग बात है, लेकिन इसे देखकर ऐसा स्टंट करने की कोशिश करना बेहद खतरनाक हो सकता है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है और शख्स का सैकड़ों फीट ऊपर बैठकर इत्मीनान से खाना खाना ही सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
