Stunt Video: घने जंगल के बीच चलाई ऐसी साइकिल, स्टंट का ये खेल देख चकरा जाएगा सिर

इंस्टाग्राम पर स्टंट का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। इस वीडियो में एक लड़के ने कमाल की साइकिलिंग की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़के ने की कमाल की साइकिलिंग
  • नजारा देख कांप जाएंगे आप
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bicycle Stunt Viral Video: इंटरनेट पर साइकिल और बाइक के कई सारे स्टंट वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसे देखने पर ऐसा लगता है कि जैसे सांस रूक गई हो। ऐसे वीडियोज रोमांच से भर देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसमें आप एक खतरनाक स्टंट का नजारा देख सकते हैं। इसमें आपको दो स्टंटमैन साइकिल से रेस लगाते दिख रहे हैं, जो बेहद रोमांचक है।

bicycle stunt video

जंगल के बीच साइकिल से खतरनाक स्टंट का वीडियो (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दो शख्स साइकिल से स्टंट कर रहे हैं, जिसे देखने के बाद यूजर्स के भी होश उड़ गए और उनका कहना है कि ऐसा करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। लेकिन जिस तरीके से इन दोनों जंगली रास्ते में एक-दूसरे से रेस लगाई है, वो वाकई कमाल है। इसके लिए एक तारीफ तो बनती है। आलम ये है कि यूजर्स बार-बार इनकी वीडियो को स्क्रॉल करके देख रहे हैं।

End of Feed