Desi Jugaad: गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए शख्स ने ऐसा दिमाग, निंजा टेक्निक लगाकर बना दिया चलने वाला बेड

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स ने ऐसा दिमाग लगाया, जिसे देख आपका दिमाग चकरा जाएगा। शख्स ने देसी जुगाड़ का इस्तेमाल करते हुए चलने वाला बेड बना दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने लगाया निंजा टेक्निक
  • जुगाड़ लगाकर बना दिया चलने वाला बेड
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो

Murshidabad Viral Video: इंटरनेट पर आपने कई सारे जुगाड़ वाले वीडियो देखे होंगे लेकिन कई बार कुछ जुगाड़ वाले वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें दिमाग ही हिल जाता है। वैसे आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जिसे एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए बनाया है। जुगाड़ का ये शानदार वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल शहर का है, जहां एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की इच्छा पूरी करते हुए एक चलने वाला बेड बनाया है। ये बेड कार की तरह जमीन पर चलता है। दरअसल, ये एक कार ही है, जिसे मॉडिफाइड कर बेड में तब्दील किया गया है। प्यार के लिए इंसान क्या कर सकता है, ये वीडियो इसका जीता-जागता उदाहरण है।

End of Feed