Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको रोजाना एक से एक अनोखे वीडियो (Trending Video) देखने को मिलते हैं। इनमें फनी से लेकर चौंकाने वाले तक वीडियो सामने आते हैं। इसी कड़ी में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, इस वीडियो में एक लड़क ने रेलवे स्टेशन पर ऐसा हाई वोल्टेज ड्रामा किया, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया। दरअसल, इस वीडियो में युवक एक लड़की का पैर पकड़े हुए है और उसे छोड़ने के लिए बिल्कुल ही तैयार नहीं है।
रेलवे स्टेशन पर लड़के का हाई वोल्टेज ड्रामा (तस्वीर साभार- @siddocode)
ये भी पढ़ें - Viral Video: शातिर बिल्ली का कमाल,नदी किनारे पानी में घुसकर मछली को ऐसे दबोचा, देखकर दिमाग घूम जाएगा
बताया जा रहा है कि मुंबई के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक युवक लेटा हुआ है और एक युवती का पैर पकड़े हुए है, जो ट्रेन में चढ़ने की तैयारी करती दिख रही है। युवती बार-बार खुद को उसकी पकड़ से छुड़ाने की कोशिश करती दिख रही है, लेकिन युवक उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। दावा किया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका से न जाने की गुहार लगा रहा था और उसे अपने प्यार का यकीन दिलाने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, टाइम्स नाउ नवभारत इस दावे की पुष्टि नहीं करता है। घटना के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान उन दोनों को घेरे हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं एक अधिकारी बीच-बचाव भी करता हुआ दिखाई देता है, जबकि दूसरा वहां जमा भीड़ को हटाने के लिए कहता है। देखें वीडियो....
रेलवे स्टेशन पर अजीबोगरीब घटना
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। एक्स पर इस वीडियो को '@siddocode' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। जबकि, कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है। कुछ लोगों ने जहां इसे प्यार का एक भावुक इजहार बताया है। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने भीड़-भाड़ वाली सार्वजनिक जगह पर उस व्यक्ति के व्यवहार को गलत और बाधा डालने वाला बताया। कई लोगों ने यह भी कहा कि घटना की पूरी जानकारी के बिना कोई नतीजा नहीं निकालना चाहिए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
