Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर रोज एक से बढ़कर एक हैरत अंगेज वीडियो देखने को मिलते हैं। कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ नजारे सीधे दिल जीतने वाले होते हैं। लेकिन हाल ही में सामने आए इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। अगर आप सोचते हैं कि भारी-भरकम वजन उठाने के लिए जिम और सप्लीमेंट्स की जरूरत होती है, तो यह वीडियो आपका नजरिया बदल देगा। क्योंकि, जिस अंदाज में एक शख्स भारी भरकम बाइक को सिर पर उठाकर बस के ऊपर पहुंचाता है, उसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए।
इंसान है या हल्क...(तस्वीर साभार-@anup.9294)
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बड़े ही सहज अंदाज में एक बाइक को अपने सिर पर उठाता है। इतना ही नहीं, वह बिना किसी हिचकिचाहट और डगमगाए, बस के पीछे लगी पतली सी लोहे की सीढ़ी पर चढ़ने लगता है। बस की छत पर खड़े दो अन्य लोग बाइक को संभालने का इंतजार करते हैं, लेकिन यह 'देसी बाहुबली' अकेले ही बाइक को छत तक पहुंचा देता है। इस नजारे को देखकर लोग हैरान रह गए। तो आप भी पहले देखें ये वीडियो...
हैरतअंगेज नजारा
वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। इस खतरनाक और अनोखे कारनामे को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। वहीं, यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को anup.9294 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं इस पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इसे किसी जिम की जरूरत नहीं, यह तो असली बाहुबली है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ओलंपिक में भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल यही लाएगा। हालांकि, कई यूजर्स ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसा स्टंट जोखिम भरा हो सकता है और इसे बिना सुरक्षा उपायों के नहीं करना चाहिए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
