VIDEO: डर नाम की चीज को भूल गए हैं ताऊ! सांप को हाथ से पकड़ा और रस्सी की तरह गोल-गोल लपेटकर बांध दिया

शख्स ने सांप को पकड़कर रस्सी की तरह गोल-गोल लपेट दिया। इस हैरान करने वाले वायरल वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी दंग रह गए।

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सांप को पकड़कर उसे रस्सी की तरह गोल-गोल लपेटता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में शख्स का अंदाज देखकर लोग भी हैरान हैं।

man catches snake wraps it like rope viral video

सांप को रस्सी की तरह लपेटा (X/@Dr_sandeep01)

सांप को पकड़कर करने लगा अजीब काम

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि शख्स ने एक सांप को पकड़ रखा है। इसके बाद वह सांप को धीरे-धीरे गोल आकार में लपेटने लगता है। कुछ ही देर में सांप का शरीर कई जगह से मुड़ जाता है और वह देखने में किसी रस्सी जैसा लगने लगता है। शख्स जिस तरह से सांप को पकड़कर उसके साथ यह कर रहा है, उसे देखकर लोग हैरान हो गए। वीडियो रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति इस पूरे वाकये को कैमरे में कैद कर लेता है।

End of Feed