इसे कहते हैं जिगरा...जिंदा सांप को शख्स ने मुंह से ऐसे दबोचा, VIDEO देख कलेजा कांप जाएगा

Shocking Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बदा आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स ने जिंदा सांप को मुंह में दबोच लिया। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया।

Shocking Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप भी चक्कर लगाते हैं, तो आपको भी एक से एक वीडियो देखने को मिलते होंगे। कई वीडियो (Trending Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) ऐसे होते हैं, जो हंसाते-हंसाते दिन बना देता है। जबकि, कुछ वीडियो तो इतने खौफनाक होते हैं कि उन्हें देखकर लोग कांप तक जाते हैं। इन दिनों लोगों के बीच एक ऐसा ही खतनारक वीडियो चक्कर लगा रहा है, जिसमें एक शख्स जिंदा सांप को मुंह से दबोच रहा है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो खौफ में आ गया। यकीन मानिए, इस नजारे को देखने के बाद आपको रोंगटे जरूर खड़े हो जाएंगे।

snake viral video

जिंदा सांप को शख्स ने दबोच लिया (तस्वीर साभार- @ayub_rider28_official.follow)

सांप कितना खतरनाक होता है, ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है। ज्यादातर लोग सांप से दूरी बनाकर ही रखते हैं। क्योंकि, सांप कब, कहां, किस पर वार कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता है? सोशल मीडिया पर भी आपको सांपों के कई खतरनाक वीडियो देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा नजारा देखने को मिलेगा, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स जिंदा सांप को मुंह से दबोचने की कोशिश कर रहा है। हैरानी की बात ये है कि सांप उस पर हमला भी करता है, इसके बावजूद शख्स सांप को मुंह से दबोच लेता है। आखिर, नजारा कैसा होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

End of Feed