हल्क से कम नहीं यह शख्स! बाइक को खिलौने की तरह कंधे पर उठाकर चलते हुए आया नजर, Video देख दंग रह जाएंगे आप

एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक 100 किलो से ज्यादा वजन वाली बाइक को अपने कंधे पर उठाकर चलते हुए नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर हर दिन कई ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पाते। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक करीब 100 किलो से ज्यादा वजन वाली मोटरसाइकिल को अपने कंधे पर उठाकर आराम से सड़क पर चलता दिखाई दे रहा है।

man carries 100 kg bike on shoulder viral video

बाइक को कंधे पर लादकर चलते दिखा युवक (X/@gharkekalesh)

इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि वायरल हो रहा यह वीडियो उत्तर प्रदेश के हापुड़ का है। जहां वीडियो में दिख रहे शख्स की ताकत देखकर लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर लोग उसे "बाहुबली", "हल्क" और "सुपरमैन" जैसे नाम दिए जा रहे हैं।

End of Feed