Viral Video: पहाड़ों की ठंडी वादियों में घूमते हुए भाप उड़ती गर्म मैगी और चाय का स्वाद लगभग हर पर्यटक की पहली पसंद होती है। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि रोहतांग पास जैसे कठिन और दूरदराज के इलाकों में एक छोटा सा मैगी स्टॉल लगाने वाला व्यक्ति रोजाना कितना कमा लेता है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस सवाल का जो गणित दिखाया है, उसने कॉर्पोरेट नौकरियों में लगे युवाओं के भी होश उड़ा दिए हैं। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं।
मैगी बेचने वाले की कमाई सुन उड़ गए लोगों के होश (तस्वीर साभार- @harshreturns)
ये भी पढ़ें - बीच पर मिला मौत का खजाना! साइनाइड से 1200 गुना ज्यादा जहरीला जीव देख उड़े लोगों के होश
वायरल वीडियो में एक ट्रैवलर रोहतांग पास की बर्फ से ढकी चोटियों के बीच लगे एक साधारण से पीले त्रिपाल वाले स्टॉल के पास खड़ा दिखाई देता है। वह जब स्टॉल वाले भैया से पूछता है कि सीजन न होने पर आपकी कितनी बिक्री हो जाती है?, तो जवाब मिलता है कि मैगी रोजाना लगभग 60 से 70 प्लेट। वहीं, चाय लगभग 200 कप। यदि केवल 60 प्लेट मैगी (100 रुपये प्रति प्लेट के हिसाब से 6,000 रुपए) और 200 कप चाय (40 रुपये प्रति कप के हिसाब से 8,000 रुपए) का सामान्य हिसाब लगाया जाए, तो ऑफ-सीजन का दैनिक टर्नओवर ही 14,000 रुपए बैठता है। इसमें उबले अंडे या अन्य स्नैक्स का हिसाब तो अभी अलग ही है। इस आंकड़े को सुनकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए। देखें वीडियो...
कमाई सुनकर दंग रह गए लोग
ब्लॉगर ने कहा कि कोई भी काम या धंधा छोटा नहीं होता। कई बार लोग सोचते हैं कि पहाड़ों पर चाय-मैगी का ठेला लगाकर क्या ही कमाई होगी, लेकिन ऑफ-सीजन में 14,000 रुपये रोज कमाने वाला यह मॉडल साबित करता है कि सही जगह और मांग के अनुसार किया गया काम कितना फायदेमंद हो सकता है। यदि ऑफ-सीजन में महीने की कमाई 4 लाख रुपये के आसपास पहुंच रही है, तो सोचिए टूरिस्ट सीजन के दौरान यह आंकड़ा कहा पहुंचता होगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को harshreturns नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, दो लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।
