मेहंदी आर्टिस्ट की छुट्टी? अब इंसान की जगह मशीन लगाएगी मेहंदी, Viral Video को हर्ष गोयनका ने किया शेयर

मेहंदी लगाने वाली मशीन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हर्ष गोयनका ने इसे शेयर कर कहा कि अब 'कुछ और नौकरियां चली गईं'।

भारत में शादी-ब्याह और त्योहारों के मौके पर हाथों में मेहंदी लगाना सदियों पुरानी परंपरा है। खासकर शादियों में मेहंदी आर्टिस्टों की काफी मांग रहती है। कलाकार घंटों मेहनत करके दुल्हन और दूसरी महिलाओं के हाथों पर खूबसूरत डिजाइन बनाते हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने इस पुराने और ट्रेडिशनल काम के भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं।

Mehndi Machine Viral Video

मेहंदी लगाने वाली मशीन का वीडियो हुआ वायरल (X/@hvgoenka)

वायरल वीडियो ने लोगों को चौंकाया

वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि एक मशीन महिला के हाथ पर मेहंदी का डिजाइन बनाती नजर आ रही है। वीडियो को बिजनेसमैन और सोशल मीडिया पर चर्चित हस्ती हर्ष गोयनका ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए इसका कैप्शन लिखा, "Some more jobs gone", यानी एक और काम अब मशीन के हाथ में जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

End of Feed