Viral Video: देशभर में गणेशोत्सव की धूम है और जब बात पुणे के गणेशोत्सव की हो, तो वहां की भव्यता और रचनात्मकता हमेशा चर्चा में रहती है। सोशल मीडिया पर भी गणेश जी के एक से एक वीडियो वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो (Trending Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। जबकि, कुछ नजारे सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में पुणे के प्रसिद्ध FC रोड पर कुछ ऐसा देखने को मिला है, जिसने श्रद्धालुओं और स्ट्रीट फूड लवर्स दोनों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, यहां गोलगप्पे वाले गणपति जी आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं।
गोलगप्पे वाले गणेश जी (तस्वीर साभार- @punefoodiesoul)
ये भी पढ़ें - Viral Video: 'गजराज' पर चढ़ा फुटबॉल का खुमार, मैदान में जमकर मारी किक्स, लोग बोले- इसे टीम में लो!
गोलगप्पे वाले गणेश जी
वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए चौंक गए होंगे। आलम ये है कि यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को punefoodiesoul नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि पुणे हमेशा से अपनी अनूठी परंपराओं और क्रिएटिव विचारों के लिए जाना जाता है। त्योहारों के मौसम में इस तरह की इको-फ्रेंडली और इनोवेटिव मूर्तियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। गोलगप्पा प्रेमियों के लिए तो यह दृश्य किसी सरप्राइज से कम नहीं है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
