Shocking Video: इस धरती पर क्रिएटिव लोगों की कमी नहीं है। हालांकि, कुछ लोगों की क्रिएटिविटी सोशल मीडिया यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर देती है। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही अजीबो-गरीब क्रिएटिव वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ तो खींचा ही है। इसके साथ ही वीडियो ने लोगों को सोचने पर भी मजबूर कर दिया है। आपने देखा होगा कि बाइक चलाने वाले हेलमेट लगाकर रखते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट लगाना अनिवार्य भी है।
अजीबोगरीब हेलमेट (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- अजब: ये है दुनिया का एकमात्र देश जिसकी नहीं है कोई राजधानी, अनोखी वजह जान खुला रह जाएगा मुंह
वीडियो देख सोच में पड़ जाएंगे आप
इस वीडियो में आपको एक शख्स नजर आएगा, जो बाइक चलाता हुआ हेलमेट पहना है। हैरान करने वाली बात यह है कि शख्स के सिर पर फिश एक्वेरियम जैसा अनोखा हेलमेट नजर आएगा। आप देख पाएंगे कि शख्स के हेलमेट के अंदर जिंदा मछलियां पानी में तैर रही हैं। यह नजारा लोगों को हैरान कर रहा है। लोग इसे जहां एक तरफ 'नया जुगाड़' करार दे रहे हैं तो कुछ लोग इसे 'पागलपन की हद' भी मान रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों को यह वीडियो AI जेनरेटेड लग रहा है। देखें वीडियो-
दरअसल, शख्स ने जो हेलमेट पहना हुआ है, वह पारदर्शी है। इसमें ग्लास लगा हुआ है। यह किसी फिश टैंक जैसा नजर आ रहा है। हेलमेट का आकार भी अन्य हेलमेट की तुलना में भारी दिखाई दे रहा है। आपको लगेगा कि शख्सने सिर पर असली एक्वेरियम ही रखा है। यह अनोखा स्टाइल इंटरनेट पर वायरल हो गया है। वीडियो लाखों लोगों ने देख लिया है। वहीं, इस वीडियो पर अब तक हजारों कमेंट्स आ चुके हैं।
