Viral Video: कहते हैं कि बच्चों में ईश्वर का रूप होता है और उनकी मासूमियत किसी का भी दिल जीत लेती है। इंटरनेट पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन जब कोई निष्पाप भक्ति और खुशी से भरा वीडियो (Trending Video) सामने आता है, तो वह लोगों के दिलों को गहराई से छू जाता है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। ऐसा ही एक बेहद प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची मॉल में स्थापित गणेश जी की मूर्ति के सामने खुशी से नाचती और भक्ति भाव से नमन करती नजर आ रही है।
बच्ची की मासूमियत ने जीता दिल (तस्वीर साभार- @rivabagga)
ये भी पढ़ें - VIDEO: सड़क पर उतरा विशालकाय 'पांडा', स्कूटी चलाते देख दंग रह गए लोग, देखने वालों की लग गई लाइन
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़े से शॉपिंग मॉल में गणेश उत्सव के अवसर पर भगवान श्री गणेश की सुंदर प्रतिमा स्थापित की गई है। पृष्ठभूमि में 'देवा श्री गणेशा' का पावन संगीत गूंज रहा है। मॉल में कई लोग आ-जा रहे हैं, तभी एक छोटी सी बच्ची की नजर गणपति बाप्पा पर पड़ती है। बप्पा की प्रतिमा को देखते ही बच्ची के चेहरे पर अद्भुत खुशी छा जाती है। वह अपने नन्हें कदमों से मूर्ति की ओर बढ़ती है और संगीत की धुन पर खुशी से झूमने लगती है। इसके बाद वह बड़े ही आदर और प्यार से बप्पा के सामने अपना सिर झुकाकर प्रणाम करती है। वहीं, सुरक्षाकर्मी और आसपास से गुजर रहे लोग भी इस प्यारे नजारे को देखकर मुस्कुराने लगते हैं। आलम ये है कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में यह वीडियो लोगों के चेहरों पर एक सुकून भरी मुस्कान लेकर आ रहा है। देखें वीडियो...
दिल छू लेने वाला नजारा
वीडियो ने आपका दिल भी जरूर जीत लिया होगा। अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को rivabagga नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि बच्चों का भक्ति भाव बिना किसी आडंबर के सबसे सच्चा और पवित्र होता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
