Viral Video: छोटी सी बच्ची का बड़ा जोश, आर्मी यूनिफॉर्म पहनते ही बोली- टेररिस्ट को मारना है

आर्मी की ड्रेस पहनकर बच्ची ने मासूम अंदाज में कहा- ‘मुझे टेररिस्ट को मारना है।’ स्वतंत्रता दिवस के बीच बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिलता है। स्कूलों में बच्चे तिरंगा लेकर परेड करते हैं, कोई सैनिक तो कोई स्वतंत्रता सेनानी का रूप धारण करता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक छोटी सी बच्ची का वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। वीडियो में बच्ची आर्मी की ड्रेस पहने नजर आ रही है और वर्दी पहनते ही उसका अंदाज पूरी तरह बदल जाता है।

Little Girl In Army Dress Viral Video

आर्मी यूनिफॉर्म पहनते ही बच्ची ने कहा कि मुझे टेररिस्ट को मारना है (Instagram/@hardeep._.chauhan)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

आर्मी की ड्रेस पहनते ही बोली मासूम बात

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि बच्ची को सेना की वर्दी पहनाई गई है। आर्मी की यूनिफॉर्म में तैयार होने के बाद बच्ची खुद को देखकर काफी उत्साहित भी नजर आती है। उसके चेहरे पर एक मासूम मुस्कान है और साथ ही वह पूरे जोश में भी है। इसके बाद बच्ची आर्मी की ड्रेस पहनने के बाद बेहद ही मासूम अंदाज में कहती है कि, “मुझे टेररिस्ट को मारना है।” बच्ची की बात सुनकर आसपास मौजूद लोग हंसने लगते हैं। परिवार वाले भी उसके इस मासूम जवाब पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया देते हैं। स्वतंत्रता दिवस के माहौल के बीच बच्ची का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

End of Feed