Sher Ka Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे (Shocking Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपका दिल भी दहल जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो (Lion Video) में एक बब्बर शेर घर के अंदर पहुंच गया। जिस अंदाज में वो घूर रहा था उसे देखकर लोगों की नींद उड़ गई।
घर के अंदर घुसा बब्बर शेर
ये भी पढ़ें - Cat Video: अपनी जिंदगी में पहली बार कछुआ देख बिल्ली ने दिया ऐसा रिएक्शन, आपको भी यकीन नहीं होगा
आमतौर पर शेर का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। शेर के सामने तो बड़े-बड़े जानवर दुम दबाकर भाग खड़े हो जाते हैं। आज कल जंगल में ही नहीं बल्कि रिहायशी इलाके में भी जंगल का राजा भौकाल मचाते रहते हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। ताजा मामला सामने आया है गुजरात के अमरेली से, जहां के राजुला के कोवाया गांव में रात के अंधेरे में घर के अंदर घुस गया। बताया जा रहा है कि छत के ऊपर से शेर मकान के अंदर पहुंचा था। जैसे ही लोगों ने शेर को देखा अफरा-तफरी मच गई। देखें वीडियो...
दहशत में लोग
इस नजारे को देखने के बाद कुछ समय के लिए लोगों की सांसें हलक में अटक गई थी। हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह लोग शेर को जंगल की तरफ खदेड़ने में सफल रहे। गनीमत ये रही कि शेर ने किसी पर हमला नहीं किया। हालांकि, इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं घट चुकी हैं।
