सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल (Video Viral) होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों के दिल को छू जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो खूब चर्चा में है। इस वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी शानदार सोच और हुनर से लोगों को हैरान कर रहा है। लेविन पॉलोस (Levin Paulose) नाम का यह बच्चा केरल का रहने वाला है। जिसकी सोच किसी इनोवेटर से कम नहीं है।
जीनियस बच्चे का स्क्रैप से आविष्कार का वीडियो हुआ वायरल (X/@FI_InvestIndia)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
केरल के इस नन्हे इनोवेटर ने मां के लिए किए गजब-गजब के आविष्कार
लेविन अपनी मां की रोजमर्रा की परेशानियों को कम करने के लिए पुराने और बेकार पड़े सामान से अलग-अलग ऑटोमेशन डिवाइस बना रहे हैं। उनका मकसद सिर्फ एक है कि मां का काम थोड़ा आसान हो जाए। वीडियो में देखा जा सकता है कि लेविन बिना किसी महंगी मशीन या बड़ी लैब के स्क्रैप और पुरानी चीजों का इस्तेमाल करके नई-नई कमाल की मशीनें तैयार कर रहे हैं। उनकी क्रिएटिविटी और मेहनत देखकर हर कोई हैरान है। लोग कह रहे हैं कि इतनी छोटी उम्र में इतनी बड़ी सोच होना वाकई काबिल-ए-तारीफ है।
बच्चे की प्रतिभा देखकर लोग बोले- यही है भारत का भविष्य!
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @FI_InvestIndia नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो (Video) में लेविन को जीनियस बताते हुए लिखा गया कि उनके आविष्कार शानदार हैं और उन्हें ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहिए। पोस्ट सामने आते ही हजारों लोगों ने इसे शेयर किया और बच्चे की जमकर तारीफ की है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि देश में ऐसे बच्चों को सही प्लेटफॉर्म और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। कई लोगों ने लिखा कि अगर लेविन को अच्छी सुविधाएं और सही मार्गदर्शन मिले, तो वह भविष्य में बड़े वैज्ञानिक या इंजीनियर बन सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
