Viral Video: इलाके पर कब्जे के लिए आपस में भिड़े दो तेंदुए, जान बचाने को एक ने ऊंचे पेड़ से लगाई खतरनाक छलांग

जंगल में रहने वाले जानवरों के बीच अपने इलाके को लेकर अक्सर लड़ाई होती रहती है। खासकर तेंदुए जैसे जानवर अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं।

जंगल में ऐसे कई खूंखार और खतरनाक जानवर रहते हैं, जो अपने इलाके को लेकर बहुत ही संवेदनशील होते हैं। ये जानवर अक्सर अपने इलाके की सुरक्षा को लेकर एक-दूसरे से भिड़ जाते हैं। शेर, बाघ, तेंदुए, चीते जैसे जानवर अपने इलाके में किसी की भी दखलंदाजी बर्दास्त नहीं करते। अगर कोई उनके इलाके में घुसता है तो वे पूरी ताकत से लड़ते हैं और दूसरे को खदेड़ कर ही दम लेते हैं। इलाके को लेकर हुई इस जंग में ये जानवर किसी भी हद तक चले जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो तेंदुओं के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत ने लोगों को हैरान करके रख दिया है।

leopard fight viral video

दो तेंदुए की लड़ाई कैमरे में हुई कैद (Image Credit- AI Generated Image, Instagram/@latestkruger)

पेड़ की ऊंचाई से कूदकर तेंदुए ने बचाई अपनी जान

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि दो तेंदुए एक ऊंचे पेड़ की डाल पर चढ़े हुए हैं। दोनों में जबरदस्त भिड़ंत हो रही है। कुछ देर बाद उनमे से एक तेंदुआ कमजोर पड़ता है। जब उसे महसूस होता है कि अब बचने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है, तो वह पेड़ से कई मीटर की ऊंचाई से सीधे नीचे छलांग लगा देता है। जमीन पर गिरते ही वह बिना रुके तेजी से जंगल की ओर भाग निकलता है। जिसके बाद दूसरा तेंदुआ उसे खदेड़ने के लिए उसके पीछे भागता दिखता है। इस तरह उस तेंदुए ने अपनी जान तो बचा ली, लेकिन इलाके की इस लड़ाई में उसे पीछे हटना पड़ा।

End of Feed