VIDEO: नींबू 850 , टमाटर 680 रुपए KG और एक खीरा 300 रुपए...इस देश में सब्जियों की कीमत सुन उड़े लोगों के होश

Viral Video: विदेश जाकर अक्सर लोग वहां की चकाचौंध और साफ-सफाई की तारीफ करते हैं। लेकिन, नॉर्वे में रह रहे एक भारतीय शख्स ने जब वहां के सुपरमार्केट का बिल और सब्जियों के रेट शेयर किए तो सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

Viral Video: विदेश जाकर बसने वाले भारतीय अक्सर वहां के रहन-सहन और लाइफस्टाइल के वीडियो (Norway Video) शेयर करते रहते हैं। लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ताजा वीडियो ने लोगों का ध्यान वहां की खूबसूरती से हटाकर सीधे रसोई के बजट और किसानों की कमाई पर खींच लिया है। नॉर्वे के एक सुपरमार्केट से सामने आए इस वीडियो में एक भारतीय शख्स वहां मिलने वाली हरी सब्जियों और फलों के दाम देखकर हैरान रह गया। आलम ये है कि जो भी सब्जियों की कीमत सुन रहा है, वो दंग रह जा रहा है।

viral video

सब्जियों की कीमत सुनकर दंग रह गए लोग (तस्वीर साभार- @turiyatman)

End of Feed