VIDEO: एक के ऊपर एक हजारों ग्लास को रखकर बना ऐसा पिरामिड, जिसे देख खुली रह जाएंगी आपकी आंखें

शैंपेन ग्लास से बना विशाल पिरामिड का एक वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने शेयर किया है। जिसे एक के ऊपर एक रखकर बनाया गया है।

दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें देखकर पहली नजर में यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसी ही एक अनोखी चीज दुबई के मशहूर अटलांटिस, द पाम (Atlantis, The Palm) रेसॉर्ट में देखने को मिली थी। यहां शैंपेन के हजारों ग्लास से एक विशाल पिरामिड बनाया गया था। इस पिरामिड को देखकर ऐसा लगता था, जैसे कांच का कोई चमकता हुआ महल तैयार कर दिया गया हो। इस पिरामिड की सबसे खास बात यह है कि इस विशाल पिरामिड को बनाने में 54,740 ग्लास का इस्तेमाल किया गया था। इतनी बड़ी संख्या में ग्लास को एक के ऊपर एक बेहद सावधानी से रखा गया था। जरा सी गलती होने पर पूरी पिरामिड संरचना गिर सकती थी।

Video Of Largest Drinking Glass Pyramid Shared By Guinness World Record

सबसे बड़ा ग्लास पिरामिड का वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने शेयर किया (Instagram/@GuinnessworldRecord)

नए साल के जश्न के लिए बना था पिरामिड

यह अनोखा ग्लास पिरामिड साल 2021 के न्यू ईयर सेलिब्रेशन के मौके पर बनाया गया था। इसका मकसद नए साल के जश्न को यादगार बनाना था। इस शानदार पिरामिड को अटलांटिस, द पाम लिमिटेड और मोएट एंड शैंडन (Atlantis, The Palm Limited और Moet & Chandon) ने मिलकर तैयार कराया था। वहीं, इसे बनाने की जिम्मेदारी नीदरलैंड्स की कंपनी लूक ब्रूस इवेंट्स (Luuk Broos Events) ने संभाली थी। अब एक बार फिर से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World record) ने इस पिरामिड का वीडियो (Video) अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है।

End of Feed